भारत 26वें अंतरराष्ट्रीय मालाबार नौसेना अभ्यास में भाग ले रहा है। यह अभ्यास आज से जापान के योकोशुका में शुरू हो रहा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका भी भाग ले रहे हैं। इन देशों की नौसेनाएं 19 नवंबर तक अभ्यास में हिस्सा लेंगी। भारतीय नौसेना पोत शिवालिक और कमोर्ता इस कार्यक्रम में प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। देश में ही निर्मित भारतीय नौसेना के ये पोत भारतीय शिपयार्ड की पोत बनाने की क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। भारत और अमरीका की नौसेना के बीच मालाबार अभ्यास 1992 में शुरू हुआ था।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...