भारत की योजना है कि नागरिकों को 2022-23 से ई-पासपोर्ट जारी किया जाए। यह कागज और इलेक्ट्रॉनिकी युक्त पासपोर्ट होगा। पासपोर्ट में रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन चिप और बैक कवर में एंटीना लगा होगा। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कल राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि पासपोर्ट की महत्वपूर्ण जानकारी उसके डेटा पेज पर छपी होगी और साथ ही चिप में भी संग्रहीत होगी। वी मुरलीधरन ने बताया कि मंत्रालय ने ई-पासपोर्ट जारी करने की तकनीकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र को सौंपी है। उन्होंने कहा कि ई-पासपोर्ट का निर्माण भारत प्रतिभूति मुद्रणालय नासिक द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी ई-पासपोर्ट के नमूने का परीक्षण किया जा रहा है और तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र तथा बुनियादी ढांचा स्थापित होने के बाद पूर्ण स्त्तर पर इसका निर्माण और इसे जारी करने का काम शुरू होगा।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...