राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारत की वृद्धि बेरोक-टोक जारी है और वह वर्ष 2047 तक विश्व के बड़े देश के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि देश पहले की तुलना में बहुत आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में इसकी विकास दर उच्च स्तर पर होगी। उप राष्ट्रपति ने आज नई दिल्ली में बीएसएफ अलंकरण समारोह में सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए। जगदीप धनखड़ ने ब्रिटेन को पीछे छोड़कर भारत के विश्व की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था बनने की देश की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने, तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियां रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों की भूमिका की भी प्रशंसा की। सीमा सुरक्षा बल के महिला कर्मियों की भूमिका के बारे में उप राष्ट्रपति ने कहा कि बेटी पढ़ाओ मंत्र ने लोकतंत्र के फलने-फूलने और अर्थव्यवस्था बढ़ने में मदद की है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...