वर्तमान वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में 9 हजार 338 करोड़ यूनाईटेड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई के माध्यम से 1 करोड़ 43 लाख 47 हजार 779 रूपये का लेन-देन किया गया। वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2022 में विदेशों में 386 यूपीआई लेन-देन किये गए। भागवत कराड ने कहा कि रिजर्व बैंक ने उन विदेशी नागरिकों और अप्रवासी भारतीयों के लिए यूपीआई की अनुमति दे दी है जो भारत यात्रा के दौरान यूपीआई से लेन-देन करना चाहते हैं।
वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि जी-20 देशों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए चुने हुए अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर भुगतान की सुविधा भी दी गई है। रिजर्व बैंक ने उन अप्रवासी भारतीयों के लिए भी सुविधा प्रदान की है जिनके एनआरआई विदेशी या एनआरआई सामान्य खातों से अंतर्राष्ट्रीय मोबाईल नम्बर जुडे हैं वे भी यूपीआई सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि देश के नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ने बताया है कि वर्तमान में यह सुविधा ऑस्ट्रेलिया, कैनेडा, फ्रांस, हांगकांग, मलेशिया, ओमान, कतर, सउदी अरब, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन और अमरीका में दी जा रही है।