वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत में वित्त वर्ष 2021-22 में 26 लाख नए डीमैट खाते प्रतिमाह खोले गए। वर्ष 2020-21 में इनकी संख्या 14 लाख प्रतिमाह और वर्ष 2019-20 में सात लाख प्रतिमाह थी। इससे युवा निवेशकों में जोखिम उठाने और इसके लिए तैयार रहने का पता चलता है।
निर्मला सीतारमण ने मुंबई में आज राष्ट्रीय प्रतिभूति निक्षेपागार लिमिटेड-एनएसडीएल के रजत जयंती समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है। निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि के धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जन धन योजना का शुभारंभ किया था।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी और एनएसडीएल के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय खुदरा निवेशकों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
वित्त मंत्री ने निवेशकों की जागरूकता बढाने के लिए मार्केट का एकलव्य कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment