गृह मंत्रालय ने सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और असम राइफल कार्मिकों को निजी सुरक्षा एजेंसियों में रोजगार प्राप्त करने में सहायता देने के लिए “सी ए पी एफ पुनर्वास” पोर्टल का शुभारंभ किया है।
गृह मंत्रालय ने कहा है कि कल्याण और पुनर्वास बोर्ड-डब्ल्यू ए आर बी के माध्यम से शुरू किए गए इस पोर्टल से सेवानिवृत्त कार्मिकों को फिर से रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इसके लिए उन्हें अपना निजी विवरण तथा विशेषज्ञता के अपने विषय और रोजगार का वांछित स्थान वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि एक पोर्टल पहले ही मंत्रालय द्वारा निजी सुरक्षा एजेंसी विनियम कानून के अंतर्गत निजी सुरक्षा एजेंसियों के पंजीकरण के लिए काम कर रहा है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि अब दोनों वेबसाइट को आपस में जोड़ दिया गया है, जहां रोजगार प्राप्त करने वाले और रोजगार प्रदान करने वाले दोनों एक प्लेटफॉर्म पर सेवानिवृत्त कार्मिकों के डेटा का उपयोग कर सकेंगे।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में मंत्री समूह की एक बैठक में पश्चिम… Read More
भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment