पिछले 24 घंटों में 28,718 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,30,14,898 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 97.85% है।स्वस्थ होने की दर मार्च,2020 के बाद से उच्चतम स्तर पर है। पिछले 95 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 23,529 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 2,77,020 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.82 प्रतिशत हैं।
पिछले 24 घंटों में 65,34,306 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 88 करोड़ (88,34,70,578) के अहम पड़ाव के पार पहुंच गया। इस उपलब्धि को 85,92,824 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है।
देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 15,06,254 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 56.89 करोड़ (56,89,56,439) जांच की गई हैं। साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.74 प्रतिशत है जो पिछले 97 दिनों से लगातार 3% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.56 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 31 दिनों से 3 प्रतिशत से कम और लगातार 114 दिनों से दैनिक 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment