अफगानिस्तान में पिछले महीने तालिबान के सत्ता हथियाने के बाद देश छोड़कर चले गये पूर्व अधिकारियों ने कहा है कि अफगानिस्तान सरकार निर्वासन में जारी रहेगी। इस सरकार का नेतृत्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह करेंगे। स्विट्जरलैंड में अफगान दूतावास के वक्तव्य में बताया गया है कि अफगानिस्तान का इस्लामी गणतंत्र ही अफगानिस्तान की वैध सरकार है जो लोगों के वोटों से निर्वाचित होकर बनी है और कोई अन्य सरकार इसकी जगह नहीं ले सकती। वक्तव्य में कहा गया है कि देश के वरिष्ठ लोगों से परामर्श के बाद निर्वासित सरकार की घोषणा का निर्णय लिया गया।
वक्तव्य में यह भी कहा गया है कि अशरफ गनी के देश छोड़कर चले जाने के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति अमरूल्ला सालेह देश का नेतृत्व करेंगे। वक्तव्य में अहमद मसूद के नेतृत्व वाले तालिबान विरोधी मोर्चे के समर्थन की घोषणा की गयी है और कहा गया है कि अफगानिस्तान के सभी दूतावास और वाणिज्य दूतावास सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment