Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जयपुर में केन्द्रीय पेट्रो-रसायन इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान-सिपेट का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कोविड महामारी ने कई चुनौतियां खडी की हैं और बहुत से सबक सिखाये हैं। उन्‍होंने कहा कि अलग अलग देशों ने अपने-अपने तरीके से इस समस्‍या से छुटकारा पाया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जयपुर में केन्द्रीय पेट्रो-रसायन इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान-सिपेट का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा जिले में चार चिकित्सा महाविद्यालयों की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पैट्रो रसायन संस्‍थान और चार चिकित्‍सा महाविद्यालय खुलने से राज्‍य में और अधिक विकास होगा।

स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि केन्‍द्र सरकार स्‍वास्‍थ्‍य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्‍व में स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र को विकास से जोड दिया गया है। आयुष्‍मान भारत अभियान की चर्चा करते हुए मनसुख मांडविया ने कहा कि इस योजना से दो करोड से अधिक लोगों को लाभ मिला है।

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला ने कहा कि केन्‍द्र सरकार ने स्‍वास्‍थ्‍य के आधारभूत ढांचे को सुदृढ बनाने के लिए कई कदम उठाये हैं। राज्‍य में चार चिकित्‍सा महाविद्यालयों के खुलने से गरीबों को मदद मिलेगी और मेडिकल के छात्रों को किफायती दर पर शिक्षा मिल सकेगी। राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

50 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.