भारत बायोटेक ने कहा है कि उसका कोविड रोधी टीका- को-वैक्सीन चरण-दो और चरण-तीन के परीक्षणों में, दो से 18 वर्ष की आयुवर्ग के बच्चों और किशोरों के लिए सुरक्षित पाया गया है। सरकार तीन जनवरी से 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों के टीकाकरण के लिए को-वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी पहले ही दे चुकी है।
भारत बायोटेक का यह बयान औषधि महानियंत्रक द्वारा 12 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के बच्चों के लिए को-वैक्सीन टीके की मंजूरी दिए जाने के बाद आया है।
केंद्र सरकार कोविड वैक्सीन की एहतियाती डोज के लिए SMS के जरिए सूचना देगी
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड टीके की एहतियाती डोज लगाना 10 जनवरी से शुरू होगा। मंत्रालय ने बताया कि केन्द्र सरकार इसके लिए पात्र लोगों को एस.एम.एस. भेजकर जानकारी देगी। भारत 10 जनवरी से अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बूस्टर डोज लगाना शुरू करेगा।