भारत ने WTO में चीन के नेतृत्व वाले निवेश सुविधा प्रस्ताव का विरोध किया

भारत ने डब्ल्यूटीओ में चीन के नेतृत्व वाले निवेश सुविधा प्रस्ताव का विरोध किया। अबू धाबी में विश्व व्यापार संगठन के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में ब्राजील ने डब्‍ल्‍यूटीओ से विकासशील देशों को आवश्यक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया है। भारत और अन्य विकासशील देशों की मांग को दोहराते हुए ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा ने सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने और असमानता, गरीबी और भुखमरी जैसी गंभीर वैश्विक चुनौतियों के समाधान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण इन उद्देश्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Related posts

Leave a Comment