भारत ने FIH प्रो लीग में विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-2 से हरा दिया है। ओडिशा में राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में कल खेले गए मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने खेल के 30वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल दाग कर भारतीय टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में सुखजीत सिंह ने दो गोल कर भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने 31वें और 42वें मिनट में दो मैदानी गोल किए। 42वें मिनट तक भारत मैच में तीन-शून्य से आगे था। बाद में, जर्मनी की ओर से पॉल-फिलिप कॉफमैन ने 44वें और मिशेल स्ट्रूथॉफ ने 57वें मिनट में गोल किए। सुखजीत सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...