भारत ने सूडान में अपने नागरिकों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

भारत ने सूडान में अपने नागरिकों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

भारत ने सूडान में अपने नागरिकों की सहायता के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। विदेश मंत्रालय का यह नियंत्रण कक्ष भारतीय नागरिकों को सूचना और सहायता प्रदान कर रहा है। चौबीसों घंटे के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 11 8797, 91-11-23012113, 91-11-23014104 और 91-11-23017905 हैं। ईमेल आईडी हैः situationroom@mea.gov.in।

सूडानी सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच शनिवार को शुरू हुए संघर्ष में तीन संयुक्‍त राष्‍ट्र कार्यकर्ताओं सहित 59 नागरिक मारे जा चुके हैं तथा करीब छह सौ घायल हुए हैं। अमरीका, चीन, रूस, मिस्र , सउदी अरब, संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद, यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ ने संघर्ष को जल्‍दी समाप्‍त करने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने सूडान में जारी संघर्ष की निंदा की है। उन्होंने क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए संघर्ष को तत्काल समाप्त करने और संकट के समाधान के लिए संवाद कायम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष को रोकने के लिए इसके विरुद्ध आवाज उठाने की जरूरत है।

Related posts

Leave a Comment