भारत ने मालदीव के साथ अपनी भागीदारी को महत्वपूर्ण और हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता तथा समृद्धि के लिए बड़ी शक्ति बताया है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मालदीव के माले में नेशनल कॉलेज फॉर पुलिसिंग एण्ड लॉ एनफोर्समेंट के उद्घाटन अवसर पर कहा कि भारत और मालदीव के बीच रक्षा सहयोग, भागीदारी का एक अन्य प्रमुख आधार है। उन्होंने मालदीव की नीति- भारत पहले और भारत की नीति- पडोसी पहले की सराहना करते हुए कहा कि हाल के समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के नेतृत्व में दोनों देशों की भागीदारी तेजी से बडे पैमाने पर बढी है। डॉ. जयशंकर ने दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2020 और 2021 में भारत से मालदीव जाने वाले पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक थी और एयर बबल व्यवस्था से इसमें काफी मदद मिली।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...