भारत ने किरिबाती को कोरोना की पहली गंभीर लहर से निपटने के लिए पीपीई किट और दवाओं की खेप भेजी

भारत ने किरिबाती को कोरोना की पहली गंभीर लहर से निपटने के लिए पीपीई किट और दवाओं की खेप भेजी है। किरिबाती ने कोरोना महामारी से निपटने में सहयोग की अपील की थी।

भारत द्वारा भेजी गई राहत सामग्री में पल्स ऑक्सीमीटर, वीटीएम के साथ स्वैब और सर्जिकल मास्क, दस्ताने, एन 95 मास्क, शू कवर, हेयर कैप युक्‍त पीपीई किट तथा आपातकालीन कोविड दवा शामिल हैं।

प्रशांत द्वीपीय देश किरिबाती तक, सामान पहुंचाने में चुनौतियों के बावजूद भारत ने कम समय में उस तक चिकित्‍सा खेप पहुंचा दी। यह खेप ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से विमान के जरिए आज किरिबाती पहुंची।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि किरिबाती को भेजी गई खेप इस बात की पुष्टि करती है कि भारत, प्रशांत क्षेत्र में शीघ्र मानवीय सहायता और आपदा राहत उपलब्‍ध कराने के लिए वचनबद्ध है। भारत महामारी से उत्पन्न चुनौतियों को कम करने में किरिबाती के राष्ट्रीय प्रयासों को पूर्ण समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

Leave a Comment