Categories: News-Headlines

भारत ने काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की

भारत ने कल रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि हिंसा का यह कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य, किसी भी तरह से सैन्य कार्रवाई के रूप में उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, इस नरसंहार को सैन्य अभियान का नाम देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की आक्रामकता, अफगानिस्तान की संप्रभुता पर स्पष्ट हमला है और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सीधा खतरा है।

रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह हमला रमजान के पवित्र महीने के दौरान किया गया, जो दुनिया भर में मुस्लिम समुदाय के लिए शांति, चिंतन और दया का समय होता है। उन्होंने जोर दिया कि कोई भी धर्म या कोई भी कानून, किसी अस्पताल और मरीजों पर किए गए हमले को उचित नहीं ठहरा सकता।

भारत ने अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन को दोहराते हुए हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

31 minutes ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

31 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

3 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

5 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

5 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.