धर्मशाला में भारत ने इंग्लैंड को पांचवे क्रिकेट टेस्ट मैच में एक पारी और 64 रन से हरा दिया। भारत ने इस तरह श्रृंखला 4-1 से जीत ली।
भारत की पारी में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतक बनाए। मध्य क्रम के बल्लेबाजों में देवदत्त पडिकल और सरफराज खान ने अर्धशतकीय पारी खेली।