बिजली मंत्री आर के सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत जल्दी ही 2,000 मेगावॉट क्षमता की अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिये बोली आमंत्रित करेगा।
आर के सिंह ने स्वच्छ ऊर्जा मंत्री स्तरीय सम्मेलन में कहा, ‘‘अपतटीय पवन ऊर्जा के बिना हमारी यात्रा अधूरी है। हम गुजरात में 1,000 मेगावॉट क्षमता की परियोजना के लिये बोली आमंत्रित करेंगे। उसके बाद तमिलनाडु में 1,000 मेगावॉट क्षमता के लिये बोली आमंत्रित की जाएगी।’’
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से आगे आने और अपतटीय पवन ऊर्जा में निवेश करने का आग्रह किया।
आर के सिंह ने देश में हरित हाइड्रोजन के उत्पादन को गति देने के लिये 9,000 मेगावॉट इलेक्ट्रोलाइजर विनिर्माण क्षमता के लिये बोली आमंत्रित करने की योजना के बारे में जानकारी दी।
इलेक्ट्रोलाइजर उपकरण है जो बिजली का उपयोग कर पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में विभाजित करने का काम करता है।
आर के सिंह ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भंडारण (बैटरी) और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिये कोष बनाने का भी आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छ ऊर्जा क्षमता फिलहाल 1,60,000 मेगावॉट है। और अगर महामारी नहीं आती तो यह 10,000-15,000 मेगावॉट और अधिक होता।
बिजलीघरों में कोयले की कमी के बारे में सिंह ने कहा कि भारत कोयला भंडार की स्थिति से निपटने में सक्षम है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment