वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार समझौते से दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं में वृद्धि होगी, जिससे छात्रों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के साथ मौजूदा और भविष्य के संबंधों में शिक्षा एक महत्वपूर्ण घटक है।
उन्होंने यहां न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘इसलिए व्यापार और अर्थव्यवस्था का विस्तार होने के साथ ही छात्रों के लिए अवसरों का भी स्वाभाविक रूप से विस्तार होता है और यही हमारा लक्ष्य है।’’
उन्होंने शिक्षा में भारत-ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया और विश्वविद्यालय को भारत में अपने पदचिह्नों का विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया।
ऑस्ट्रेलिया में भारत के एक लाख से अधिक छात्र हैं। इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई व्यापार मंत्री डैन तेहान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को भी यहां काम करने का अवसर देने की मांग पर वह विचार कर रहे हैं।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment