Categories: News-Headlines

पीएम के “वन सन, वन अर्थ” अभियान के अनुसार दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह सूर्य की गति के साथ 24 घंटे तक प्रसारित किया जाएगा

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में लाल किले के प्रतिष्ठित 15 अगस्त मैदान में योग उत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 75 दिनों के बाद आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) की तैयारी की शुरुआत का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्रियों, संसद सदस्यों, विभिन्न देशों के राजदूतों, योग गुरुओं, वरिष्ठ अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज की, क्योंकि उन्होंने सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के तौर तरीके का अभ्यास किया।

केंद्रीय आयुष, पोत, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, विदेश तथा संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, केंद्रीय शिक्षा एवं विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और पोत, नौवहन एवं जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित सांसदों में जगदंबिका पाल, राजेंद्र अग्रवाल, सुनीता दुग्गल, मंगला सुरेश अंगारी, सी. लालतलंथंगा, फागनोन कोन्याक, तपन कुमार गोगोई, राजदीप रॉय और होरेन सिंह बे शामिल थे।

अनेक गणमान्य व्यक्तियों और स्वीडन, हंगरी, वियतनाम, मेडागास्कर, त्रिनिदाद और टोबैगो, वेनेजुएला, टोगो, पेरू, किर्गिस्तान और जिम्बाब्वे सहित कई देशों के दूतावासों और उच्चायोगों के अधिकारियों ने योग उत्सव में भाग लिया और इस औपचारिक कार्यक्रम में वैश्विक उपस्थिति सुनिश्चित की। इस साल 75 दिनों के बाद आयोजित होने वाले 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

सभा को संबोधित करते हुए, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी को बधाई दी और योग को पूरी दुनिया में ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। योग एक ऐसा अभ्यास है जो शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। यह हमें शारीरिक शक्ति देता है और आधुनिक जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए मानसिक संतुलन और भावनात्मक स्थिरता प्रदान करता है। हम 75 दिनों के बाद आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की शुरुआत के तौर पर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मंत्रालय ने प्रमुख भारत ब्रांडिंग के साथ 75 विरासत स्थलों पर योग अभ्यास के आयोजन की योजना बनाई है और सूर्य की गति के साथ दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों को प्रसारित करने की भी योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘वन सन, वन अर्थ’ अभियान से जुड़ा है।

कार्यक्रम में भाग लेने वालों को धन्यवाद देते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैं लोकसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्रियों, संसद सदस्यों, राजदूतों, उच्चायुक्तों, योग गुरुओं, विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों, स्वयंसेवियों और प्रतिभागियों का आभारी हूं। आने वाले दिनों में, मैं सभी हितधारकों से सार्वजनिक भागीदारी और भागीदारी को अधिकतम करने के लिए मिशन मोड में संयुक्त प्रयास करने का अनुरोध करता हूं।

आज के मेगा शो में कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) को बहुत अहमियत दी गई। सीवाईपी को विशेषज्ञों से इनपुट के रूप में डिज़ाइन किया गया है, क्योंकि इसमें योग के सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए दिन-प्रतिदिन योग अभ्यास शामिल है। प्रोटोकॉल का उद्देश्य योग निद्रा, प्राणायाम, ध्यान आदि जैसे योग अभ्यासों को लोकप्रिय बनाना है। प्रत्येक योगिक गतिविधि लचीलेपन, शक्ति, संतुलन और सद्भाव प्राप्त करने में सुधार करने की कुंजी है। भारत सरकार द्वारा योग पोर्टल लोगों को हर दिन योग को अपनाने, अभ्यास करने और आनंद लेने में मदद करने के लिए एक मंच है।

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि योग आज एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन गया है और दुनिया के लगभग सभी देशों में इसका व्यापक रूप से अभ्यास किया जा रहा है।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती और महाबोधि अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र, लेह-लद्दाख के संस्थापक भिक्खु संघसेना जैसे योग गुरुओं ने भी लाइव कार्यक्रम के दौरान अपने विचार साझा किए।

संबोधनों के बाद, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डॉ. ईश्वर वी. बसवरद्दी के नेतृत्व में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा योग के सामान्य तौर-तरीकों का एक लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसमें 3000 से अधिक योग साधकों ने लाल किले पर योग के सामान्य तौर-तरीकों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को आयुष मंत्रालय, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और अन्य योग संस्थानों के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से स्ट्रीम किया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

13 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

13 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

15 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

17 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

17 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.