रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारत को रक्षा विनिर्माण केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए आज नई दिल्ली में तीसरी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी की। इस सूची में जटिल उपकरणों और प्रणालियों सहित एक सौ से अधिक साजो-सामान शामिल हैं, जिन्हें अगले पांच वर्षों में विकसित और अनुबंध पर तैयार किया जाएगा।
इस अवसर पर रक्षामंत्री ने कहा कि तीसरी सूची का जारी होना रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पहली और दूसरी स्वदेशीकरण सूचियों के आधार पर अब तक लगभग 54 हजार करोड़ रुपये का अनुबंध किया गया है, और इसके अगले पांच से सात वर्षों में चार लाख 50 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की आशा है। रक्षामंत्री ने कहा कि देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार आगे बढ रहा है।
तीसरी सूची में सैंसर, हथियार, गोला-बारूद, रॉकेट, नौसेना के लिए हैलीकॉप्टर, गश्ती जहाज, पोतरोधी मिसाइल और विकिरणरोधी मिसाइल जैसे रक्षा उपकरण शामिल किये गये हैं।
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर… Read More
Annapurna Bhandar Online Apply 2026: आवेदन कैसे करें? पश्चिम बंगाल सरकार की Annapurna Bhandar (अन्नपूर्णा… Read More
राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री… Read More
बिहार में एक बार फिर मौसम का कहर देखने को मिला है। राज्य के विभिन्न… Read More
Times of India से जुड़ी बड़ी खबर, देश के सबसे बड़े मीडिया ब्रांड की पूरी… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment