भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा से सैंनिकों को हटाने और शेष मुद्दों के समाधान के बारे में विचार-विमर्श किया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत-चीन सीमा विवाद परामर्श और समन्वय तंत्र की 19वीं बैठक कल पेचिंग में हुई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने राजनयिक और सैन्य माध्यमों से नियमित संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल नेतृत्व विदेश मंत्रालय में पूर्वी एशिया मामलों के संयुक्त सचिव ने किया था।
भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय तंत्र की 29वीं बैठक पेइचिंग में सम्पन्न हुई
