भारत ने संप्रभु,स्वतंत्र और विकास सक्षम फिलिस्तीन राष्ट्र की स्थापना की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है। मध्य पूर्व में शांति प्रक्रिया पर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद बैठक की अध्यक्षता करते हुए विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत शांति प्रक्रिया फिर से आरंभ करने के सभी प्रयासों को पूरा समर्थन देगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इजरायल और फिलिस्तीन के बीच उच्च स्तरीय बातचीत से उनकी सीधी बातचीत शुरू होने का बेहतर माहौल बनेगा।
हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत गज़ा पट्टी में हाल के झड़पों से चिंतित है। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि युद्धविराम कमज़ोर है और विवाद के अंतर्निहित कारणों के तुरंत समाधान की आवश्यकता है ।
हर्षवर्धन श्रृंगला ने गज़ा में मानवीय स्थिति को देखते हुए वहां सहायता सामग्री और आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति के भारत के आह्वान का उल्लेख किया। पश्चिमी तट क्षेत्र में फिलीस्तीनी और इस्राइली सुरक्षा बलों के बीच हिंसा और संघर्ष की घटनाएं जारी हैं। हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि शांति और स्थिरता के लिए दोनों पक्षों को भड़काऊ कार्रवाई से बचना चाहिए।
हर्षवर्धन श्रृंगला ने फ़िलिस्तीनियों को वर्क परमिट की संख्या बढ़ाने के इज़राइल के निर्णय की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे फ़िलिस्तीन और इज़राइल दोनों को अर्थव्यवस्था सुदृढ़ बनाने मदद मिलेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment