तीन महिला न्यायाधीशों सहित नौ नये न्यायाधीशों को आज उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई। प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमन्ना ने नई दिल्ली में एक विशेष समारोह में नये न्यायाधीशों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अभय श्रीनिवास ओका, गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश विक्रम नाथ, सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जितेन्द्र कुमार महेश्वरी, तेलंगाना उच्च न्यायालय न्यायाधीश न्यायमूर्ति हिमा कोहली, और कर्नाटक उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश बी वी नागरत्ना शामिल हैं।
इनके अलावा केरल उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी टी रवि कुमार, मद्रास उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम एम सुन्दरेश, गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और पूर्व अपर सॉलिसिटर जनरल पी एस नरसिम्हा को न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment