Categories: News-Headlines

अरुणाचल और भूटान में लगातार बारिश के कारण असम में बाढ की स्थिति गंभीर

असम में, बाढ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश और पडोसी देश भूटान में लगातार बारिश के कारण असम के 21 जिलों में तीन लाख 63 हजार से अधिक लोगों पर बाढ का असर पडा है। असम राज्‍य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बारपेटा, बिश्‍वनाथ, कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, कार्बी आंगलांग-पश्चिम, लखीमपुर, मजुली, मोरीगांव, नागांव, नलबाडी, शिबसागर, शोणितपुर, दक्षिण सलमारा और तिनसुकिया में बाढ का असर हुआ है। केंद्रीय जल आयोग ने बताया है कि कई जिलों में जल स्‍तर खतरे के निशान को पार कर गया है और बारपेटा, धुबरी और कामरूप जिलों में जल स्‍तर बढ रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.