भारत को संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग, मादक पदार्थ रोकथाम आयोग और संयुक्त राष्ट्र HIV AIDS कार्यक्रम समन्वय बोर्ड का सदस्य चुना गया

भारत को संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग, मादक पदार्थ रोकथाम आयोग और संयुक्त राष्ट्र एचआईवी एड्स कार्यक्रम समन्वय बोर्ड का सदस्य चुना गया है। ये तीनों संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद के महत्वपूर्ण सहायक निकाय हैं। सांख्यिकी आयोग अंतरराष्ट्रीय सांख्यिकी गतिविधियों पर नजर रखने वाली सर्वोच्य संस्था है और यह इस क्षेत्र में मानक निर्धारित करने के लिए उत्तरदायी है। भारत पिछली बार 2004 में इस आयोग का सदस्य चुना गया था।

🇮🇳’s expertise in the field of statistics, diversity & demography has earned it a seat on the UN Statistical Commission. @GoIStats @UNStats @NITIAayog

— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) April 5, 2023

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने कड़े प्रतिस्पर्धी चुनाव में सफलता के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी मिशन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय सांख्यिकी, विविधता और जनसांख्यिकी में भारत की विशेषज्ञता को जाता है। मादक पदार्थ रोकथाम आयोग अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ नियंत्रण संधियों को लागू किए जाने पर निगरानी रखता है। संयुक्त राष्ट्र एड्स कार्यक्रम समन्वय बोर्ड एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए रणनीतिक दिशानिर्देश प्रदान करता है।

📢 PRESS RELEASE

☀️ #India 🇮🇳 elected to:
➡️ UN Statistical Commission,
➡️ Commission on Narcotic Drugs &
➡️Programme Coordinating Board of UNAIDS by 🇺🇳 ECOSOC ☀️

📖: https://t.co/gUnT32i0I5 pic.twitter.com/qm8fvOHrUm

— India at UN, NY (@IndiaUNNewYork) April 5, 2023

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने कहा कि चुनाव में भारत को मिला जबर्दस्त समर्थन भारत की विशेषज्ञता में अंतरराष्ट्रीय समुदाय का भरोसा व्यक्त करता है। मिशन ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम के दर्शन के साथ भारत पूरे विश्व की चुनौतियों के समाधान के लिए प्रयासरत रहेगा।

Related posts

Leave a Comment