भारत के सुमित नागल ने कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। विश्व रैंकिंग में 137वें नंबर के खिलाड़ी सुमित ने टूर्नामेंट के पहले दौर में 27वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बुब्लिक को 2 घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 7-6 से हराया। ऑस्ट्रेलियन ओपन साल का पहला ग्रैंड स्लैम होता है।
34 वर्ष के बाद किसी ग्रैंड स्लैम में भारतीय पुरुष सिंगल्स खिलाड़ी की किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पर यह पहली जीत है। इससे पहले, रमेश कृष्णन ने 1989 के ऑस्ट्रेलियन ओपन में मैट्स विलेंडर को हराया था। बुब्लिक को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में 31वीं वरीयता प्राप्त है।