Categories: News-Headlines

भारत के नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग प्रतियोगिता में भाला फेंक स्‍पर्धा में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया

अमेरिका के ओरेगॉन में डायमंड लीग के फाइनल में भारत के नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे। नीरज ने दूसरे प्रयास में 83.80 मीटर तक भाला फेंककर रजत पदक जीता। चेक गणराज्य के जैकब वाडलेक ने 84.24 मीटर के साथ पहला स्‍थान हासिल किया। वाडलेक का यह तीसरा खिताब है।

मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन चोपड़ा ने पिछले वर्ष इसी स्‍थान पर 88.13 मीटर के साथ विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। नीरज ने इस महीने की शुरुआत में, विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया था। नीरज इस महीने के अंत में चीन के हांगझू में शुरू होने वाले एशियाई खेलों में अपने खिताब का बचाव करने के लिए मैदान पर उतरेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव जारी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और हीट वेव जारी है। मौसम विभाग ने अगले… Read More

2 hours ago

MoEFCC और NBA ने तमिलनाडु और मेघालय में जमीनी स्तर पर जैव विविधता शासन को सुदृढ़ करने के लिए पांच वर्षीय परियोजना का शुभारंभ किया

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं (जीपीडीपी) को हरित रूप देने और अभिनव वित्तपोषण के माध्यम से… Read More

4 hours ago

सरकार ने 2025–26 के गेहूं उत्पादन परिदृश्य को स्पष्ट किया; मौसम में बदलाव के बावजूद फसल मजबूत बनी हुई

2025-26 के लिए गेहूं उत्पादन परिदृश्य के संबंध में कुछ मीडिया रिपोर्टों के जवाब में,… Read More

4 hours ago

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कल्पक्कम रिएक्टर, जनगणना, स्वच्छ ऊर्जा और जैव विविधता पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कल्पक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर को चालू करने में… Read More

4 hours ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट रात्रिभोज में गोली चलने के बाद सुरक्षित निकाला गया

अमेरिका के वॉशिंगटन में होटल हिल्टन में आज सुबह व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन रात्रि भोज… Read More

7 hours ago

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की

शुक्रवार को इस्लामाबाद में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फील्ड… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.