Categories: News-Headlines

भारत के चमड़ा उद्योग को विश्व में पहला स्थान बनाने की आकांक्षा करनी चाहिए: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत के चमड़ा उद्योग को विश्व में पहला स्थान बनाने की आकांक्षा करनी चाहिए। आज यहां चमड़ा निर्यात परिषद (सीएलई) के राष्ट्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार प्रस्तुति समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम पहले ही दुनिया में दूसरे सबसे बड़े चमड़ा उद्योग हैं।

पीयूष गोयल ने कहा, ‘मैं इस बात से बहुत, बहुत अधिक संतुष्ट हूं कि आप 2025 तक कम से कम 10 बिलियन डॉलर तक बढ़ने की आकांक्षा कर रहे हैं, हालांकि अभी भी यह आपको केवल 15-17 प्रतिशत की वृद्धि दर ही प्रदान कर रहा है। जबकि आप सबकी क्षमता पर गौर करने के बाद… मैं समझता हूं कि हम और भी अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केवल कोल्हापुरी चप्पल ही 1 बिलियन डॉलर का निर्यात लक्ष्य अर्जित कर सकती है।

पीयूष गोयल ने चमड़ा उद्योग से आत्मनिर्भर बनने और नई स्कीमों को आरंभ करने, सब्सिडी दरों पर भूमि उपलब्ध कराने, पीएलआई प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतीक्षा न करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि ये सभी चीजें आपकी प्रगति को बाधित करेंगी।’

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार चमड़ा क्लस्टरों के काफी निकट बीआईएस मानक प्रयोगशालाओं को स्थापित कर चमड़ा उद्योग को उसका लक्ष्य अर्जित करने में सहायता करेगी।

पीयूष गोयल ने कहा, ‘आपका उद्योग नवोन्मेषण, उच्च गुणवत्ता, डिजाइन, निर्यात में अच्छा सम्मान, विश्व बाजारों में अग्रणी रहा है।’

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत का चमड़ा उद्योग शेष दुनिया की तुलना में ‘प्रतिस्पर्धी और तुलनात्मक लाभ वाला रहा है और उसका लक्ष्य ‘मेड इन इंडिया’ ब्रांड को उत्कृष्टता का हॉलमार्क बनाना है।

उन्होंने कहा, ‘मैं समझता हूं कि बहुत सारे (उच्च गुणवत्ता वाले) उत्पाद भारत में बनते हैं लेकिन वे दुनिया भर में इनमें से कुछ कंपनियों की ब्रांडिंग प्रक्रियाओं द्वारा उच्च मार्क-अप्स को बेचे जाते हैं।’

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने चमड़ा उद्योग को उनके नवोन्मेषण के प्रयासों में सरकार से मदद का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने वर्ष 2019-20 और वर्ष 2020-21 लिए राष्ट्रीय निर्यात पुरस्कार प्रदान किए।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

4 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.