Categories: News-Headlines

भारत की आर्थिक वृद्धि चीन की दक्षता पर निर्भर नहीं: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि विनिर्माण क्षमताओं के विकास पर ध्‍यान केंद्रित करके ही भारत की अर्थव्यवस्था विकसित और मजबूत हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि हमें समाधान के लिए चीन की ओर देखना बंद करना होगा। नई दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि चीन की दक्षता पर निर्भर नहीं हो सकती। उन्‍होंने कहा कि मेक इन इंडिया सिर्फ उत्‍पाद बनाना नहीं है बल्कि यह एक सोच है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमें अपनी विकास रणनीति खुद तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि हमें प्रतिस्‍पर्धा में टिके रहना है और अर्थव्यवस्था को ऊंचाईयों पर ले जाना है तो घरेलू स्‍तर पर विनिर्माण सुविधाएं विकसित करनी होंगी। इससे एक मजबूत विनिर्माण अर्थव्यवस्था बनेगी। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि प्रत्‍येक देश को अपने विनिर्माताओं और व्यवसायों को प्रोत्‍साहित करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक ध्रुवीकरण कूटनीति को जटिल बनाता है लेकिन इससे कई देशों के लिए नए अवसर भी खुलते हैं। विदेशमंत्री ने कहा, भारत के लिए रणनीतिक अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ना महत्वपूर्ण है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.