Categories: News-Headlines

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात का ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों पर असर नहीं पड़ेगा: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवात मोचा का ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्‍युजंय महापात्रा ने बताया कि विभाग ने हवा की गति और वर्षा को लेकर ओडिशा के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मृत्‍युजंय महापात्रा ने कहा कि चक्रवात के बांग्‍लादेश-म्‍यांमां तट की ओर बढ़ने का अनुमान है, जिससे, इसका ओडिशा पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन समुद्र में स्थिति ख़राब रहेगी। इसको देखते हुए दक्षिण-पूर्व और बंगाल की खाड़ी के मध्‍यवर्ती क्षेत्र तथा अंडमान सागर में रविवार तक सभी प्रकार की मत्‍स्‍य गतिविधियों को स्‍थगित रखने की चेतावनी दी गई है।

बे ऑफ बंगाल पर जो लो प्रेशर सिस्‍टम डेवलप हुआ था आज सुबह एक साइकोनिक स्‍ट्रॉम के रूप में परिणत हो गया है। इसका नाम है वोखा। पोर्ट ब्‍लेयर से वेस्‍ट साउथ वेस्‍ट दिशा में लगभग फाइव हंड्रेड किलोमीटर दूरी पर सैंट्रल बे ऑफ बंगाल में ये अभी केंद्रीभूत है। धीरे-धीरे ये उत्‍तर-उत्‍तरपश्चिम दिशा में गति करते हुए आज मिडनाइट तक ये एक सीवियर साइक्‍लोन स्‍ट्रोम में परिणत होगा और इसके बाद इसका दिशा परिवर्तन होगा और उत्‍तर-उत्‍तरपूर्व दिशा में गति करेगा। इसलिए इसके प्रभाव में अन्‍नामलेको आइलैंड्स में आज बारिश होने के साथ-साथ आइसोलेटेड हैवी रेन फॉल हो सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

15 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

16 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.