भारत की अध्यक्षता में जी-20 की पहली शेरपा बैठक राजस्थान के उदयपुर में आज शाम शुरू हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत कर रहे हैं। इससे पहले संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया भर में भू-राजनीतिक संकट और कोविड महामारी तथा मुद्रास्फीति के कारण वैश्विक ऋण में व़ृद्धि, 20 करोड़ लोगों के गरीबों की श्रेणी में चले जाने और दस करोड लोगों की नौकरी नहीं रहने के बीच जी-20 की अध्यक्षता संभाली है। अमिताभ कांत ने कहा कि फिर भी जी-20 की अध्यक्षता भारत के लिए बहुत मायने रखती है क्योंकि इससे उसे स्वास्थ्य क्षेत्र, कोविड टीके के विनिर्माण तथा डिजिटल सार्वजनिक ढांचे के क्षेत्र में किये गये उल्लेखनीय कार्यों को दुनिया को बताने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे भारत विश्व को यह भी बता सकेगा कि वह लोकतंत्र की जननी है।
अमिताभ कांत ने बताया कि वे कल भारत की प्राथमिकताओं की सूची के बारे में प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि शेरपा ट्रैक और फाइनेंस ट्रेक के 12 कार्यकारी समूह बनाये गये हैं, जिनमें आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव प्रस्तुति देंगे।
अमिताभ कांत ने बताया कि शेरपा ट्रेक, वित्त ट्रेक और एंगेजमेंट ग्रुप एक उद्देश्य की दिशा में काम करेंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, वैश्चिक आर्थिक परिदृश्य पर प्रस्तुति देगा। इसके बाद भारत की प्राथमिकताओं के बारे में चर्चा की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय संगठन और आमंत्रित देश भी अपना दृष्टिकोण साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक में भारत द्वारा निर्धारित कार्य सूची पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी।
अमिताभ कांत ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विचार है कि यह बैठक निर्णायक, महत्वाकांक्षी और कार्यवाही उन्मुख होनी चाहिए।
अमिताभ कांत ने कहा कि जी-20 की शेरपा बैठक के लिए उदयपुर को इसलिए चुना गया है क्योंकि सरकार इसे वैश्विक पर्यटन स्थल बनाना चाहती है। जी-20 शेरपा बैठक में विभिन्न देशों के 43 शेरपा भाग ले रहे हैं।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment