दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डो के चुनाव के लिए मतदान समाप्त हुआ। शाम 4 बजे तक लगभग 45% मतदान दर्ज हुआ।इनमें से 104 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 709 महिलाओं समेत कुल 1,349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी दोनों ने सभी 250 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एक करोड़ 46 लाख से अधिक मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय करेंगे। वोटों की गिनती बुधवार को होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। राजधानी दिल्ली में लगभग 13 हजार 600 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से तीन हजार से अधिक मतदान केन्द्रों को संवेदनशील माना गया है।
कुल मतदान केन्द्रों में 68 मॉडल मतदान केन्द्र और इतने ही पिंक पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां महिला कर्मचारी तैनात की गईं हैं। स्वतंत्र और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगभग 40 हजार दिल्ली पुलिस के कर्मचारी, 20 हजार हॉमगार्ड और 108 अर्द्धसैनिक बलों और राज्य सशस्त्र पुलिस बल की कंपनियां तैनात की गई हैं।
भारतीय जनता पार्टी नेता डॉ. हर्षवर्धन और प्रवेश वर्मा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, आम आदमी पार्टी के मंत्री गोपालराय, कांग्रेस नेता अजय माकन और अलका लाम्बा दिल्ली नगर निगम चुनाव में मतदान करने वाले नेताओं में शामिल हैं। उन्होंने लोगों से बडी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment