Categories: News-Headlines

ISRO का श्रीहरिकोटा केंद्र अंतरिक्ष विज्ञान में नए मानदंड स्थापित कर रहा: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो का श्रीहरिकोटा केंद्र अंतरिक्ष विज्ञान में नये मानदंड स्थापित कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पौरांकी में कहा कि आंध्र प्रदेश के लिए गोदावरी, कृष्‍णा, पेन्‍नार, वंशधारा और नागवली जैसी नदियां वरदान हैं। उन्‍होंने राज्‍यवासियों से इन नदियों की सफाई और संरक्षण के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि नागार्जुन सागर परियोजना का नामकरण महान बौद्ध दार्शनिक नागार्जुन के नाम पर किया गया है, जो अपनी धरोहर के प्रति सम्‍मान के साथ प्रगति की ओर बढ़ने का परिचायक है।

राष्‍ट्रपति मुर्मु आंध्र प्रदेश के दो दिन के दौरे पर आज विजयवाड़ा पहुंचीं। राज्‍यपाल बिश्‍व भूषण हरिचंदन और मुख्‍यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

राष्ट्रपति आज विजयवाड़ा में नौसना दिवस पर विशाखापत्तनम में आयोजित संचालन प्रदर्शन देखेंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मू आज रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय की कुछ परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगी और कुछ की आधारशिला रखेंगी।

राष्‍ट्रपति मुर्मू कल श्री पद्मावती महिला विश्‍वविद्यालय के विद्यार्थियों, अध्‍यापकों तथा विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली महिलाओं के साथ संवाद करेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.