29 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार दो अरब सात सौ उनसठ करोड़ डॉलर बढ़कर छह सौ तेईस अरब बीस करोड़ डॉलर हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकडे के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में एक अरब सतासी करोड़ डॉलर की वृद्धि हुई है और अब यह कुल पांच सौ इक्यावन अरब बासठ करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है।
चालू वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान
वर्तमान वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सात दशमलव तीन प्रतिशत रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुमान के अनुसार, निवेश और सरकार के व्यय के कारण खनन, विनिर्माण और वित्तीय सेवा क्षेत्र में वृद्धि होगी यह समग्र रूप से जीडीपी की वृद्धि दर को तेज़ करने में सहायक होगी।
सरकार का अनुमान है कि निवेश और विनिर्माण में वृद्धि के कारण दूसरी छमाही में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर छह दशमलव नौ प्रतिशत रह सकती है।