भारत से वस्तुओं के निर्यात में बीते महीने, इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले महीने यह बढकर 37 अरब 90 करोड डॉलर का हो गया था। निर्यात में यह वृद्धि पैट्रोलियम उत्पादों, इलेक्ट्रोनिक्स वस्तुओं और सिलेसिलाए वस्त्रों के क्षेत्र में बढोतरी से संभव हुई है। इस वर्ष अप्रैल से जून तक की तिमाही में वस्तुओं के निर्यात में 22 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।
भारत का माल निर्यात पिछले महीने 16.8 प्रतिशत बढ़कर 37 अरब 90 करोड डॉलर पर पहुंचा