वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत का कुल निर्यात 750 अरब अमरीकी डॉलर से अधिक हो गया है। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे अधिक निर्यात है तथा यह उपलब्धि आजादी के 75वें साल में हासिल हुई है जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने एसोचैम के वार्षिक सत्र को कल नई दिल्ली में संबोधित करते हुए बताया कि व्यापार और सेवा दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पीयूष गोयल ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता ने भारत को वैश्विक तौर पर एक अनूठा अवसर दिया है जिसका फायदा भारत के कारोबार को दर्शाने के लिए उद्योग और व्यापार जगत को उठाना चाहिए।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...