Categories: News-Headlines

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता के पहले दौर पर संयुक्त वक्तव्य

भारत और ब्रिटेन ने भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए पहले दौर की वार्ता संपन्न की। वर्चुअल तरीके से लगभग दो सप्‍ताह से अधिक समय तक चली पहले दौर की वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने स्वीकार किया कि कोविड वैश्विक महामारी के कारण पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद इसे आगे बढ़या जा सकता है।

पहले दौर की वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के तकनीकी विशेषज्ञ 32 अलग-अलग सत्रों में चर्चा के लिए एक साथ आए। इसमें 26 नीतिगत क्षेत्रों को कवर किया गया जिनमें वस्‍तुओं का व्यापार, वित्तीय सेवा एवं दूरसंचार सहित सेवाओं में व्यापार, निवेश, बौद्धिक संपदा, सीमा शुल्क एवं व्यापार सुविधा, स्वच्छता एवं सइकोसैनिटरी उपाय, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, प्रतिस्पर्धा, लिंग, सरकारी खरीद, एसएमई, स्थिरता, पारदर्शिता, व्यापार एवं विकास, भौगोलिक संकेतक और डिजिटल शामिल हैं।

वार्ता काफी उपयोगी रही और वह दुनिया की 5वीं एवं 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक सौदे के लिए हमारी साझा लक्ष्‍यों को दर्शाती है। पहले दौर में सकारात्मक चर्चा ने भारत और ब्रिटेन के बीच कुशल प्रगति के लिए आधार तैयार किया है।

दूसरे दौर की वार्ता 7 से 18 मार्च 2022 के दौरान निर्धारित है। दोनों पक्ष 2022 के अंत तक वार्ता समाप्त करने और एक व्‍यापक समझौता सुनिश्चित करने संबंधी साझा लक्ष्‍य पर बरकरार हैं। मुख्य वार्ताकार अंतरिम समझौते के फायदों पर गौर करना जारी रखेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

6 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.