भारत और बांग्लादेश के बीच चार माह से अधिक समय के बाद एयर बबल सेवा फिर से शुरू हो रही

भारत और बांग्लादेश के बीच चार माह से अधिक समय के बाद एयर बबल सेवा फिर से शुरू हो रही

भारत और बांग्लादेश के बीच चार माह से अधिक समय के बाद एयर बबल सेवा फिर से शुरू हो रही है। कोविड महामारी के कारण इस पर रोक लगा दी गई थी। बांग्लादेश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने आज ढाका में इसकी घोषणा की। एयर बबल समझौता दोनों देशों के बीच निर्धारित अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें फिर से शुरू होने तक जारी रहेगा। एयर बबल समझौते के तहत ढाका से कोलकाता के लिए पहली उड़ान कल रवाना होगी।

बांग्लादेश की राष्ट्रीय विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश ढाका-कोलकाता और ढाका- नई दिल्ली मार्ग पर प्रति सप्ताह दो उड़ानें संचालित करेगी। बांग्लादेश की निजी विमानन कंपनी भी ढाका-चेन्नई मार्ग पर सप्ताह में तीन उड़ानों का संचालन करेगी। एयर इंडिया, स्पाइस जेट और इण्डिगो भी नई दिल्ली, कोलकात और चेन्नई से ढाका के लिए उड़ानें संचालित करेगी।

एयर बबल समझौते की शर्तों के अनुसार भारत से बांग्लादेश जाने वाले यात्रियों को 14 दिन तक घर पर पृथकवास में रहना होगा। यात्रियों को कोविड निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट भी दिखानी होगी। समझौते के तहत पर्यटक वीज़ा पर बांग्लादेशी यात्रियों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

Related posts

Leave a Comment