भारत और दक्षिण अफ्रीका आज डर्बन में अपने पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्पर्धा में आमने-सामने होंगे। यह मैच शाम साढे सात बजे शुरू होगा।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली युवा टीम में कई नए खिलाडी हैं। टीम के वरिष्ठ खिलाडी टेस्ट प्रारूप के दौरान आएंगे। दक्षिण-अफ्रीकी टीम की कप्तानी एडन मार्करम करेंगे। इस टीम में भी कई उभरते खिलाडियों को शामिल किया गया है।