भारत आज औपचारिक रूप से G20 की अध्यक्षता संभालेगा

भारत आज औपचारिक रूप से G20 की अध्यक्षता संभालेगा

नई दिल्ली: भारत आज जी-20 की अध्‍यक्षता औपचारिक रूप से ग्रहण करेगा। जी-20 की अध्‍यक्षता भारत के लिए बहुत बड़ा अवसर है जिससे देश को विश्‍व मंच पर प्रतिष्‍ठा मिलेगी। इस संबंध में करीब 32 विभिन्‍न क्षेत्रों से जुड़े विषयों पर देश के अलग-अलग भागों में लगभग 200 बैठकें आयोजित की जायेंगी। एक जी -20 शेरपा बैठक राजस्‍थान के उदयपुर में अगले महीने की पांच से सात तारीख तक होगी। जी-20 के लिए भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि इस बैठक से उदयपुर को अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटन स्‍थल के रूप में प्रस्‍तुत करने में सहायता मिलेगी।

भारत के विधिवत अध्‍यक्षता ग्रहण करने के अवसर पर देश भर में सौ ऐतिहासिक इमारतों पर जी-20 के प्रतीक चिन्‍ह के साथ रोशनी की जायेगी और कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment