Categories: News-Headlines

भारतीय व्यापार सेवा (आईटीएस) अधिकारियों के सम्मेलन “मंथन 1.0” का केवड़िया में आयोजन

भारतीय व्यापार सेवा अधिकारियों का पहला सम्मेलन “मंथन 1.0” गुजरात के केवड़िया में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन भविष्य की विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) पर विचार-मंथन करने और भारत से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रवार और राज्यवार निर्यात रणनीति तैयार करने के लिए किया गया था। अधिकारियों ने एफ़टीपी योजनाओं को और अधिक कुशल बनाने और किसी भी कार्यान्वयन के मुद्दों का समाधान निकालने के तरीकों पर भी चर्चा की। सम्मेलन में भारतीय व्यापार सेवा के 75 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के विचार-मंथन सत्र नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के विशिष्ट क्षेत्र में विशेषज्ञता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने किसी भी विभाग के लिए संस्थागत स्मृति के महत्व को रेखांकित किया और व्यापार सेवा अधिकारियों से विशेषज्ञता और वाणिज्य विभाग के लिए अधिक प्रभावी संसाधन बनने का आग्रह किया। उन्होंने एफटीए वार्ता, उद्योग विचार-विमर्श और नीति निर्माण में कैडर की मजबूत भागीदारी की योजना पर भी प्रकाश डाला।

इससे पहले, विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) ने अधिकारियों से बात करते हुए एक अधिकारी के विकास के लिए निरंतर सीखने और परिश्रम के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विशिष्ट बाजारों के उद्देश्य से क्षेत्रवार रणनीति तैयार करने के महत्व पर भी विचार-विमर्श किया। डीजीएफटी ने उभरते अंतर्राष्ट्रीय व्यापार परिदृश्य को समझने के लिए नवीनतम व्यापार विश्लेषण साधनों के उपयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में क्षेत्र-वार और राज्य-वार निर्यात प्रोत्साहन रणनीतियों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि 2030 तक माल में 1 ट्रिलियन अमरीकी डालर का निर्यात और सेवाओं के निर्यात में 1 ट्रिलियन अमरीकी डालर का निर्यात किया जा सके।

भारतीय व्यापार सेवा के अधिकारियों को हाल ही में 10 क्षेत्र विशिष्ट समूहों में विभाजित किया गया है जो उद्योग के विशिष्ट क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिसमें माल, परियोजनाएं और सेवाएं शामिल हैं। विशेषज्ञ, उद्योगपतियों और निर्यात प्रोत्साहन परिषदों के सहयोग से क्षेत्र विशेष रणनीति विकसित करने के लिए दलों के रूप में काम कर रही हैं। इसके अलावा, आईटीएस अधिकारियों को राज्यों के लिए विशिष्ट निर्यात प्रोत्साहन रणनीतियों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने और उनसे जुड़ी बाधाओं और चुनौतियों को समझने के लिए विभिन्न राज्यों की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सम्मेलन में ऐसी ही एक टीम द्वारा फार्मा और रसायन क्षेत्रों पर एक क्षेत्रवार निर्यात प्रस्तुति दी गई।

वैश्विक व्यापार संवर्धन संगठन (जीटीपीओ) पर भी एक प्रस्तुति दी गई। बीसीजी कंसल्टेंसी की रिपोर्ट में जीटीपीओ वाणिज्य विभाग में सुधार के लिए एक प्रमुख सिफारिश की गई है। आईटीएस अधिकारियों ने जीटीपीओ प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया और सिफारिश को और बेहतर बनाने पर भी विचार प्रस्तुत किए। देश में भावी निर्यात प्रोत्साहन पहलों में महत्वपूर्ण जीटीपीओ के महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। प्रस्तावित निकाय को प्रमुख पदों पर आईटीएस अधिकारियों द्वारा संचालित किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

12 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

14 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

16 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

16 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.