भारतीय वायु सेना के आठ विमान 26 फरवरी को रॉयल सऊदी वायुसेना अड्डे पहुंचे। भारतीय वायुसेना की टुकडी में 145 सैनिक, पांच मिराज, दो सी-17 और एक आई एल 78 टैंकर शामिल हैं। इस टुकडी का स्वागत रॉयल सऊदी एयरफॉर्स के अधिकारियों, भारतीय राजदूत डॉक्टर सुहेल अजाज़ खान, रक्षा अधिकारी कर्नल सी एस ग्रेवाल और भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने किया। रातभर वहां रूकने के बाद ये टुकडी 27 फरवरी को यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना हो गई, जहां वह कोबरा वॉरियर-23 अभ्यास में हिस्सा लेगी।
इससे पहले, भारतीय वायु सैनिकों को अपने संबोधन में डॉ. खान ने भारत और सऊदी अरब के बीच बढ़ते संबंधों को रेखांकित किया। राजदूत डॉ. खान और सैन्य टुकडी के कमांडर ने रॉयल सऊदी एयरफॉर्स के बेस कमांडर से भी बातचीत की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच स्मृतिचिन्हों को आदान-प्रदान हुआ। डॉ. खान ने भारतीय टुकडी को आतिथ्य प्रदान करने के लिए बेस कमांडर और उनके कर्मचारियों का धन्यवाद किया। बेस कमांडर ने कोबरा वॉरियर 23 अभ्यास के लिए भारतीय टुकडी को शुभकामनाएं दी। शाम को दूतावास में आयोजित समारोह में भारतीय टुकडी के सदस्यों ने अपने अनुभव और अभ्यास के बारे में अपनी योजनाएं साझा की। इस टुकडी में शामिल कई वायु सैनिकों ने हाल ही में भूकंप प्रभावित तुर्किए और सीरिया में राहत और मदद के लिए ऑपरेशन दोस्त में हिस्सा लिया था।
पिछले कुछ वर्षों में भारत और सऊदी अरब के रक्षा संबंधों में काफी प्रगति हुई है। हाल ही में सऊदी अरब के एक बड़े प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलूरू में एयर इंडिया शो में भी हिस्सा लिया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment