Categories: News-Headlines

मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में किसानों को लंबित वित्‍तीय सहायता 31 मार्च तक देने की घोषणा की

मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज महाराष्‍ट्र विधानसभा को बताया कि राज्‍य सरकार बहुत जल्‍द कुष्‍ठ रोगियों के पुनर्वास से संबंधित नीति पर निर्णय लेगी। उन्‍होंने कहा कि प्रकाश आम्‍टे, विकास आम्‍टे और सरकारी अधिकारियों जैसे कुष्‍ठ रोगी पुनर्वास में कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ताओं को लेकर एक समिति गठित की जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि कुष्‍ठ रोग से उबर चुके रोगियों को दिव्‍यांगता प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। उन्‍होंने बताया कि दिव्‍यांगता कोटे के तहत नौकरी पाने वाले कुष्‍ठ रोगियों को आवास दिए जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में घोषणा की कि किसानों को दी जाने वाली लंबित वित्‍तीय सहायता 31 मार्च तक दे दी जाएगी। विपक्ष के नेता अजीत पवार ने इसे लेकर एक प्रश्‍न पूछा था। श्री शिंदे ने बताया कि राज्‍य सरकार अभी तक किसानों को लगभग साढ़े ग्‍यारह हजार करोड़ रूपये की वित्‍तीय सहायता दे चुकी है। उन्‍होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ है। राज्‍य सरकार उनकी मदद के लिए कई कदम उठा चुकी है।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

3 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

4 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.