Categories: News-Headlines

भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ से पहले चेन्नई में वायुसेना का एयर शो आयोजित होगा

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) अपनी 92वीं वर्षगांठ के अवसर पर 6 अक्टूबर 2024 को तमिलनाडु के खुले आसमान में एक शानदार एयर शो आयोजित करने जा रही है। इस वर्ष का कार्यक्रम “भारतीय वायु सेना – सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर” विषय पर आधारित है, जो देश के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारतीय वायु सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस दिन चेन्नई के लोग आसमान में एक रोमांचक नजारा देखेंगे, जिसमें भारतीय वायु सेना के 72 विमान मंत्रमुग्ध कर देने वाले करतब दिखाएंगे और बेहतर तालमेल के साथ उड़ान भरेंगे। यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित मरीन बीच पर सुबह 11 बजे से शुरू होगा। पिछला ऐसा नजारा प्रयागराज के संगम क्षेत्र में 08 अक्टूबर 23 को देखा गया था, जिसमें लाखों दर्शक उमड़े थे। इस बार भी इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद है।

इस एयर शो में भारतीय वायुसेना की शीर्ष टीमों में से आकाश गंगा टीम, जो अपने स्काईडाइविंग कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं, सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम, जो अपने क्लोज फॉर्मेशन एरोबेटिक्स के लिए प्रसिद्ध है, तथा सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम, जो अपनी शानदार हवाई कोरियोग्राफी के लिए प्रसिद्ध है, अपना-अपना कौशल दिखाने के लिए तैयार हैं।

इन प्रशंसित टीमों के अलावा, भारतीय वायुसेना अपने भंडार से विभिन्न प्रकार के विमानों द्वारा फ्लाईपास्ट तथा हवाई प्रदर्शन प्रदर्शित करेगी, जिसमें राष्ट्र का गौरव, हमारे अपने स्वदेशी रूप से निर्मित अत्याधुनिक लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड तथा डकोटा और हार्वर्ड जैसे हेरिटेज विमान के भाग लेने की संभावना है।

6 अक्टूबर 2024 को मरीना बीच पर भव्य प्रदर्शन का सभी आनंद ले सकते हैं। यह कार्यक्रम दर्शकों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव हो सकता है, जिसमें न केवल भारत की सैन्य विमानन उत्कृष्टता, बल्कि भारतीय वायुसेना की ताकत और क्षमताओं तथा देश के आसमान की रक्षा में इसकी भूमिका को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

14 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

16 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

18 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

18 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.