प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले यह बात कही। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान डेलावेयर के विलमिंगटन में आयोजित होने वाले वार्षिक क्वाड शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन डेलावेयर के विलमिंगटन में आज क्वाड के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के लिए रवाना होने से पहले कहा, ‘‘मैं क्वाड शिखर सम्मेलन में अपने सहयोगियों राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री अल्बानीज और प्रधानमंत्री किशिदा के साथ बैठक करने के लिए उत्सुक हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह मंच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले समान विचारधारा वाले देशों के एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है।’’ प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment