भारतीय रेलवे नई तेज रफ्तार वंदे भारत रेलगाड़ी शुरू करेगा। इसका नाम वंदे भारत -दो होगा और इसकी अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी । यह मात्र 52 सैकेण्ड में सौ किलोमीटर तक की गति हासिल कर लेगी। इस नयी रेलगाड़ी का वजन 430 टन के स्थान पर 392 टन होगा और इसमें मांग पर वाई-फाइ सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। नई वंदे भारत रेलगाड़ी में 32 इंच का एल.सी.डी. टेलीविजन होगा और 15 प्रतिशत अधिक ऊर्जा दक्ष ए.सी. सुविधा होगी। इसमें सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिए आरामदायक सीटों की व्यवस्था की गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस की इस नई डिजाइन में शुद्ध हवा के लिए भी विशेष प्रणाली काम करेगी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...