भारतीय नौसेना ने बांग्‍लादेश को दो सचल ऑक्‍सीजन संयंत्र सौंपे

भारतीय नौसेना ने बांग्‍लादेश को दो सचल ऑक्‍सीजन संयंत्र सौंपे

भारतीय नौसेना ने बांग्‍लादेश को दो सचल ऑक्‍सीजन संयंत्र सौंपे हैं। भारतीय नौसेना का समुद्री तटीय निगरानी रखने वाला जहाज आईएनएस सावित्री इन दोनों संयंत्रो को लेकर बांग्‍लादेश में चट्टोग्राम बंदरगाह पहुंचा।

बांग्‍लादेश सरकार इन ऑक्‍सीजन संयंत्रों का इस्‍तेमाल कोविड महामारी से निपटने में करेगी। प्रत्‍येक संयंत्र में प्रति मिनट 960 लीटर ऑक्‍सीजन पैदा करने की क्षमता है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने इन ऑक्‍सीजन संयंत्रों को बनाया है। बांग्‍लादेश में भारत के उच्‍चायोग की प्रैस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इनमें से एक संयंत्र ढाका मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में स्‍थापित किया जाएगा और दूसरा बांग्‍लादेश नौसेना के लिए है, जिसे डीएनएस पतेंगा में लगाया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment