भारतीय दवा कम्‍पनियों ने पिछले दो वर्षों में गंभीर वैश्विक संकट के बीच प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन किया: पीयूष गोयल

भारतीय दवा कम्‍पनियों ने पिछले दो वर्षों में गंभीर वैश्विक संकट के बीच प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन किया: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारतीय दवा कम्‍पनियों ने पिछले दो वर्षों में गंभीर वैश्विक संकट के बीच प्रतिकूल परिस्थितियों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है।

वे आज मुंबई में इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईडीएमए) के हीरक जयंती कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

पीयूष गोयल ने कोविड संकट के दौरान 200 से अधिक देशों को महत्वपूर्ण दवाओं की आपूर्ति के लिए भारतीय दवा कम्‍पनियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसके जरिए भारत ने यह संदेश दिया है कि हम न केवल फार्मा क्षेत्र में महाशक्ति बन रहे हैं बल्कि हम एक संवेदनशील देश भी हैं जो वसुधैव कुटुंबकम में विश्वास करता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत ने जिस तरह से इस वैश्विक संकट से निपटा है, उससे कहा जा सकता है कि भारत दवा निर्माण क्षेत्र में आत्म निर्भर बन रहा है।

Related posts

Leave a Comment