भारतीय तटरक्षक ने बंगाल की खाड़ी में सागर द्वीप के पास समुद्र में फंसी एक नौका में सवार ग्यारह मछुआरों को बचा लिया है। कोलकाता में तटरक्षक मुख्यालय ने कहा है कि मौसम में अचानक बदलाव से समुद्र में ऊंची लहरें उठने लगीं और मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान समुद्र में तटरक्षक बल के पोत को सागर द्वीप से 35 समुद्री मील दक्षिण में मछली पकडने की एक नौका के फंसे होने की जानकारी मिली। इसमें 11 मछुआरे सवार थे। आपात स्थिति में तटरक्षक बल ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।
Related posts
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...